Delhi-Mumbai Expressway पर ट्राले में पीछे से घुसी मिनी बस, 17 लोग घायल!

रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती, 3 की हालत गंभीर! 

1614

Delhi-Mumbai Expressway पर ट्राले में पीछे से घुसी मिनी बस, 17 लोग घायल!

IMG 20250530 WA0057

Ratlam : जिले के ग्राम पलसोड़ी के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह मिनी बस और ट्राले में भीडंत हो गई जिसमें 17 लोग घायल हो गए। घटना रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलसोड़ी से निकल रहें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुईं। दुर्घटना में 17 लोग घायल होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भिजवाया।

IMG 20250530 WA0059

श्रद्धालु से भरी मिनी बस में गिरनार से यात्रा कर यात्री वापस लौट रहें थे। श्रद्धालुओं का वाहन आगे चल रहें ट्राले में जा घुसा जिससे गंभीर हादसा हो गया। बताया जा रहा है सभी श्रद्धालु मंदसौर के रहने वाले हैं और वाहन में 2 परिवार के लोग मौजूद थे हादसे में घायलों में 5 महिलाओं सहित 1 बच्चा और 11 अन्य हैं। इस तरह कुल 17 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से 3 की हालत गंभीर है, घायलों को रतलाम के मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया है गंभीर घायलों को अन्य स्थान पर रेफर किया जा रहा हैं। दुर्घटना में मिनी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण पुलिस ने क्रेन के सहयोग से मिनी बस को रतलाम पहुंचाया हैं!