Minimum Wage Advisory Board : नया न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड गठित, 1.75 लाख श्रमिकों का वेतन बढ़ेगा! 

सलाहकार बोर्ड वेतन में बढ़ोत्तरी को लेकर जल्द अपनी अनुशंसा सरकार को देगी!

22299

Minimum Wage Advisory Board : नया न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड गठित, 1.75 लाख श्रमिकों का वेतन बढ़ेगा! 

Bhopal : प्रदेश सरकार ने 1.75 लाख श्रमिकों का न्यूनतम वेतनमान जल्द ही बढ़ाने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड का गठन किया है। इस बोर्ड के अध्यक्ष श्रम विभाग के आयुक्त को बनाया गया है। इसके अलावा इसमें सभी मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा श्रमिकों के प्रतिनिधि को भी सदस्य के रूप में जगह दी गई है। जल्द ही सलाहकार बोर्ड वेतन में बढ़ोत्तरी को लेकर अपनी अनुशंसा सरकार को देगी।

IMG 20240812 WA0348  IMG 20240812 WA0349 IMG 20240812 WA0350 IMG 20240812 WA0351

मध्य प्रदेश न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष श्रम आयुक्त होंगे. इसके अलावा डॉ बीआर अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रो डीके वर्मा, इंदौर के स्वाश्रयी महिला सेवा संघ की मंत्री कविता मालवीय, स्माल स्केल इंडस्ट्रीज ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विपिन जैन, पीथमपुर प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड के प्रेसिडेंट मुकेश व्यास, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के कमेटी मेंबर गिरीश पंजाबी को सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांबले, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के महामंत्री श्याम सुंदर यादव, सीटू के महासचिव प्रमोद प्रधान, एटक के महासचिव एस.एस मोर्या और हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी को श्रमिकों का प्रतिनिधि बनाया गया।