
पढ़ना जारी रखें
में अपने कार्यकाल के दौरान, कानून का उल्लंघन करते हुए बेल्लारी जिले में ‘श्री साई वेंकटेश्वर मिनरल्स’ को 550 एकड़ का खनन पट्टा आवंटित किया था। पत्र को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए जनता दल (सेक्युलर) के नेता कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि मैं इस मामले में आरोपी हो सकता हूं। लेकिन, वह अधिकारी पुलिस के भेष में ‘अपराधी’ है। उनके खिलाफ कई आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं।
एडीजीपी पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एक ब्लैकमेलर, जिसने संबंध बनाकर बेंगलुरु में लूटपाट की है। मेरे पास (आरोप के समर्थन में) दस्तावेज हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कुमारस्वामी और आईपीएस अधिकारी के बीच तीखे आरोपों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। सिद्धरमैया ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने (कुमारस्वामी) एडीजीपी पर कुछ आरोप लगाए हैं। उन्होंने (एडीजीपी ने) जवाब दिया है। मुझे बस इतना ही पता है।