
मंत्री ने मनाया सांसद के साथ करवा चौथ त्यौहार
कमलेश नाहर की विशेष रिपोर्ट
राणापुर: मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपनी सांसद पत्नी के साथ करवा चौथ का त्योहार बहुत ही उत्साह के साथ मनाया।
इस आदिवासी अंचल में शुक्रवार को करवा चौथ बड़े ही उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई। अपने सुहाग की लंबी उम्र व समृद्धि के लिए महिलाओं ने आस्था पूर्वक निर्जल व्रत कर ईश्वर की आराधना की।

सुबह सरगी कर व्रत की शुरुआत हुई जो रात्रि में चन्द्र दर्शन होते ही पूरी हुई।अपने सुहाग के हाथों जल ग्रहण कर महिलाओं ने आशीर्वाद लिया। छलनी से चन्द्र दर्शन कर फिर उसी छलनी से सुहाग का दर्शन किया गया। सोलह श्रृंगार किये हुए महिलाएं रील बनाने में भी पीछे नही रही। व्रत तोड़ने के बाद सबने भोजन ग्रहण किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी रतलाम सांसद अनिता चौहान के साथ करवा चौथ मनाई। सांसद ने व्रत रखा था जिसे मंत्री ने अपने हाथों से पूरा कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने अपने गृह ग्राम दोतड़ में करवाचौथ मनाई। उनकी पत्नी राणापुर जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्मला भूरिया ने व्रत भानु के हाथों खोला।





