Minister Kamal Patel ने कमलनाथ पर दागे 10 सवाल, मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है

654
Minister Kamal Patel

Minister Kamal Patel ने कमलनाथ पर दागे 10 सवाल, मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खंडवा: खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार अभियान आरोप प्रत्यारोप के बीच तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चुनावी दौरे के दौरान लगातार उठाये जा रहे सवाल पर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल(Minister Kamal Patel )ने पलटवार किया है।

 Minister Kamal Patel

Minister Kamal Patel

मंगलवार को खरगोन जिले के सनावद पहुंचे जिले के प्रभारी और प्रदेश के कृषिMinister Kamal Patel का कहना था पानी में से मछली को निकाल दो तो मछली कैसे तडपती है। वैसे ही कमलनाथ जी और कांग्रेस तडप रहे है। अधिकारी कर्मचारियो को धमाका रहे है कि 2023 में सरकार आयेगी देख लेगे। मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है।

कांग्रेस ने हर वर्ग को 2018 के चुनाव में धौखा दिया। 28 विधानसभा के उपचुनाव में जनता ने सबक सिखाया अब खंडवा लोकसभा सहित तीनो विधानसभा उप चुनाव भाजपा जीतेगी। भाजपा की लहर चल रही है। कांग्रेस का कार्यकर्ता तो चुनाव मैदान में दिखाई भी नही दे रहा है।

ALSSSO read:BJP के War Room में तैयार हो रहीं निक्कर के बहाने कांग्रेस पर हमले की स्क्रिप्ट

कांग्रेसी वादे पूरे नही होने पर घर से बहार ही नही निकल रहे है। उपचुनाव मे 60 साल बनाम मोदी जी के 7 वर्ष के सफल कार्यकाल मुद्दा रहेगा ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता के हित में लिये ऐतिहासिक निर्णय के नाम से भाजपा खंडवा में उपचुनाव ऐतिहासिक मतो से जीतेगी।

उपचुनाव के प्रचार अभियान के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री गांव गांव घूम रहे है।

कृषि मंत्री कमल पटेल(Minister Kamal Patel)ने मंगलवार को सनावद और उसके आसपास करीब एक दर्जन गांव का दौरा कर ग्रामीणो से भाजपा को जीताने की अपील की।

प्रदेश के कृषि Minister Kamal Patel   ने कमलनाथ से 10 सवाल

खंडवा लोकसभा में पंधाना पधारें कमलनाथ जी से दस सवाल… हाँलाकि विश्वास है कि आमसभा में भी उत्तर नहीं देंगे।
1-पंधाना, विधानसभा क्षेत्र के केवल एक किसान का नाम बता दीजिये जिसका दो लाख का कर्जा माफ किया हो।
2-वचनपत्र में आपकी पार्टी ने 4 हजार रू. बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था,पंधाना के एक बेरोजगार का नाम बता दीजिये जिसे 4हजार दिये हो
3-मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 51हजार रू. देने की घोषणा की थी,केवल एक बिटिया का नाम बता दो जिसे 51 हजार दिये हो

Minister Kamal Patel fired 10 questions on Kamal Nath

Minister Kamal Patel fired 10 questions on Kamal Nath

4-पुलिस वालों को साप्ताहिक अवकाश का वचन दिया था,एक थाना या पुलिसकर्मी का नाम बता दीजिये जिसे अवकाश दिया हो

Minister Kamal Patel fired 10 questions on Kamal Nath

5- दूध विक्रेता पशुपालकों को 5रू. प्रति लीटर देने का कहा था 15 महीने की सरकार में पंधाना मेंं किसको दिया?
6- हर गांव में आधुनिक गौशाला का वचन दिया था…पंधाना की आधुनिक गौशाला का पता बता दीजिये
7- 60वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को दस हजार रू. प्रतिमाह का वचन दिया था। 15 माह में किसी एक पत्रकार बंधु को दिया क्या?
8-महिला स्वसहायता समूह की.ऋणमाफी का वादा भी लाँलीपाँप था क्या?
9-डीजल-पेट्रोल पर छूट मिलेगी
किसानों का बिजली बिल आधा करेंगे, रसोई गैस पर छूट की घोषणा, जन आयोग का गठन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे,सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 1000 करने का वादा…इन सब घोषणाओं का क्या हुआ।
10-ओएसडी मिगलानी, के यहां छापे में मिली बेहिसाब दौलत का राज, भांजे रातुल पुरी के भ्रष्टाचार और अगस्ता वेस्टलैंड हैलीकॉप्टर घोटाले का सच क्या है।