Ministers Annoyed: दोनों मंत्रियों की नाराजगी भारी पड़ी कलेक्टर मंदसौर गौतम को, आखिर हटना पड़ा

1002

Ministers Annoyed: दोनों मंत्रियों की नाराजगी भारी पड़ी कलेक्टर मंदसौर गौतम को, आखिर हटना पड़ा

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी गौतम सिंह के आखिर आज तबादला आदेश जारी हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के दोनों मंत्री जगदीश देवड़ा और हरदीप सिंह डंग अलग-अलग कारणों से कलेक्टर गौतम से नाराज चल रहे थे।

WhatsApp Image 2023 02 20 at 9.10.24 PM

पता चला है कि दोनों मंत्री पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री को गौतम के तबादले के लिए आग्रह कर चुके थे। मंत्रालय की खबरों पर अगर भरोसा किया जाए तो ये दोनों मंत्री आज सुबह फिर मुख्यमंत्री से मिले और उन्हें दबाव पूर्वक गौतम के तबादले का अनुरोध किया। उन्होंने कुछ ऐसे कारण बताएं जिससे सीएम संतुष्ट हो गए और उन्होंने तत्काल तबादला आदेश जारी करने के निर्देश दिए। यही वजह रही कि आज गौतम का सिंगल ट्रांसफर आर्डर निकला। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 2014 बैच के दिलीप कुमार यादव इन दोनों मंत्रियों को अब कैसे संभालते हैं।

गौतम करीब डेढ़ साल मंदसौर जिले के कलेक्टर रहे। वैसे मंदसौर का अगर इतिहास देखा जाए तो वहां कलेक्टर का औसत कार्यकाल डेड दो साल ही रहा है।