Ministers’ Portfolios Will be Announced Today : MP में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज कभी भी!

शाह और नड्डा से चर्चा के बाद तय हुए मंत्रियों के विभागों के नाम,CM दो दिवसीय यात्रा के बाद आज सुबह दिल्ली से भोपाल लौटेंगे!

915

Ministers’ Portfolios Will be Announced Today : MP में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज कभी भी!

Bhopal : मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री, मंत्री और फिर विभागों के बंटवारे में इतनी पेचीदगियां आएंगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन, अब लगता है गुत्थी सुलझ गई और आज सबको पता चल जाएगा कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला। मुख्यमंत्री शुक्रवार रात दिल्ली से वापस भोपाल लौटने वाले थे, पर नहीं लौटे। अब वे आज सुबह राजधानी भोपाल आएंगे। उम्मीद की जा रही है वे दिल्ली से मंत्रियों के विभागों की फाइनल लिस्ट भी साथ लेकर आए है और आज दिन में कभी भी मंत्रियों के विभागों की अधिकृत घोषणा हो जाएगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का नतीजा 3 दिसंबर को आया था। पहले मुख्यमंत्री का नाम तय होने, फिर मंत्रियों के नाम फ़ाइनल होने में 20 दिन से ज्यादा लग गए। लेकिन, मंत्रियों के विभाग अभी भी नहीं बंट सके। मंत्रिमंडल का विस्तार 25 दिसंबर को हुआ, लेकिन अभी किसी को यह नहीं पता कि मंत्रियों के विभाग कौन से हैं।

WhatsApp Image 2023 12 30 at 7.43.23 AM

मुख्यमंत्री मोहन यादव इसी मुद्दे पर गुरुवार रात अचानक दिल्ली पहुंचे थे। इसे लेकर चारों तरफ हल्ला हुआ कि अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो जाएगा। शुक्रवार को तो लगभग तय ही मान लिया गया था कि अब ये कहानी पूरी होने वाली है। लेकिन, लगता है क्लाइमेक्स आना बाकी है। शुक्रवार को भी विभागों की घोषणा नहीं हुई और न मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटे। शुक्रवार को रात्रि विश्राम के बाद अब डॉ मोहन यादव आज शनिवार को वापस भोपाल आएंगे, तब शायद मंत्रियों को उनका पोर्टफोलियो मिल जाए।

शुक्रवार का दिन मुख्यमंत्री का व्यस्तता भरा रहा। वे दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। निश्चित रूप से दोनों से मंत्रिमंडल के विभागों को लेकर चर्चा हुई होगी। माना जा रहा है कि दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा घोषित हो सकता है। मंत्रियों के नाम फ़ाइनल होने के बाद विभागों का बंटवारा जितना आसान माना जा रहा था, वास्तव में वो नहीं रहा। अब देखना है कि मलाईदार विभाग किसके हिस्से में आते हैं।