Minor IAS Reshuffle: MP में 9 IAS अधिकारियों के तबादले, उज्जैन कलेक्टर हटाए गए, आशीष सिंह को कलेक्टर इंदौर के साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार 

1614
Additional Charge and Reshuffle of IAS Officers

Minor IAS Reshuffle: MP में 9 IAS अधिकारियों के तबादले, उज्जैन कलेक्टर हटाए गए, आशीष सिंह को कलेक्टर इंदौर के साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार 

 

भोपाल: राज्य शासन ने आज प्रशासनिक फेरबदल कर नौ IAS अधिकारियों के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अब विदिशा के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को उज्जैन का कलेक्टर बनाया गया है।

Screenshot 20250413 193626 313 Screenshot 20250413 193640 812

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ सिंहस्थ मेला उज्जैन के मेला अधिकारी का अतिरिक्त रूप से महत्वपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। बसंत कुर्रे को अपर सचिव श्रम विभाग, सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर अशोक नगर को अपर सचिव, मंत्रालय, आदित्य सिंह कलेक्टर जिला हरदा को कलेक्टर अशोकनगर, सिद्धार्थ जैन अपर कलेक्टर जिला भोपाल को कलेक्टर जिला हरदा, अंशुल गुप्ता संचालक जनसंपर्क को कलेक्टर विदिशा, ज्योति शर्मा अपर कलेक्टर इंदौर को सीईओ जिला पंचायत देवास और हिमांशु प्रजापति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास को कार्यकारी संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम इंदौर बनाया गया है।