बदमाशों ने शराब से भरे ट्रक को लूट लिया, धार जिले में टांडा का मामला

84

बदमाशों ने शराब से भरे ट्रक को लूट लिया, धार जिले में टांडा का मामला

छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

धार। धार जिले के टांडा थाना अंतर्गत जेतगढ घाटी पर अज्ञात बदमाशों ने शराब से भरे ट्रक को लूट लिया। दरअसल बुधवार तडके देवगुराडिया डिपो से 1300 पेटी शराब भरकर चांदपुर अलीराजपुर के लिए निकाला था। तभी बुधवार तडके अज्ञात बदमाशों ने ट्रक का पीछा कर टांडा के आगे जेतगढ़ घाटी पर शराब से भरे ट्रक को रोककर ट्रक ड्रायवर को आंखों में पट्टी बांधकर शराब से भरे ट्रक को लेकर फरार हो गए।

ट्रक ड्रायवर करण ने इसकी शिकायत टांडा थाने को की गई। सूचना पर टांडा थाना प्रभारी ने टीम बनाकर जंगल में तलाशी ली गई तो शराब से भरे ट्रक को जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, सुनील गुप्ता (एसडीओपी कुक्षी)-

 

टांडा थाना पर आज फरियादी करण पिता रतन भील निवासी बंजारीपुरा नालछा के द्वारा सूचना दी गई कि वह देवगुराडिया डिपो से ट्रक में शराब भरी थी 1300 पेटी। देवगुराडिया डिपो इंदौर से परमिट लेकर अलीराजपुर चांदपुर के लिए रवाना हुआ था। जो थाना टांडा के आगे बाग के रास्ते में जेतगढ़घाटी के आगे पीछे से आई दो अज्ञात वाहन एक पिकअप और एक बोलेरो गाड़ी में चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक को रोका गया और रोकने के उपरांत ट्रक चालक को अपने कब्जे में लेकर ट्रक को लूट कर जंगल में फरार हो गए है। इस सूचना के तहत टांडा थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर उपरोक्त ट्रक ग्राम धयडी के पास जंगल में मिला और काफी संख्या में माल भी मिला और एक पिकअप वाहन भी मिली। जिससे माल बरामद हुआ है। आरोपी एक इसमें पकड़ा गया है। शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।