Miss World Beauty Pageant : 27 साल बाद ‘मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट’ फिर भारत में होगा!

मिस वर्ल्ड केरोलिना बीलास्का ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी!

445

Miss World Beauty Pageant : 27 साल बाद ‘मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट’ फिर भारत में होगा!

New Delhi : दुनिया के सबसे बड़े समारोह में से एक ‘मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट’ 27 साल बाद भारत लौट रहा है। इससे पहले 1996 में यह भारत में हुआ था। इस साल का मिस वर्ल्ड 2023 ब्यूटी पेजेंट समारोह फिर भारत में किया जाएगा। यह आयोजन नवंबर या दिसंबर में होगा।

यह जानकारी गुरुवार को पिछले साल की मिस वर्ल्ड केरोलिना बीलास्का ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस दौरान मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के चेयरपर्सन और सीईओ जिया मोरले भी मौजूद थी।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट में शामिल होने के लिए 130 से ज्यादा देशों की कंटेस्टेंट भारत आएंगी और यहां वो अपने टैलेंट, समझदारी को पेश करेंगी। इस दौरान ये तमाम कंटेस्टेंट कई पड़ाव से गुज़रेंगी, जिनमें टैलेंट शोकेस, स्पोर्ट्स की चुनौतियां और चैरिटी से जुड़ी चीज़ें होंगी। पार्टिसिपेंट्स को शॉर्टलिस्ट करने के लिए इस दौरान एक महीने में कई राउंड्स से होकर गुज़रना होगा। इसके बाद साल के आखिर में नवंबर/दिसंबर के महीने में मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन का फाइनल राउंड होगा और हमें नई मिस वर्ल्ड मिलेगी।

दुनिया के सबसे बड़े समारोह में से एक मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट 27 साल बाद फिर से भारत में हो रहा है। इससे पहले 1996 में इसे भारत ने होस्ट किया था। रीता फारिया पहली भारतीय थीं, जिन्होंने साल 1966 में इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। भारत को इस प्रतियोगिता में 6 बार जीत मिली है।