Missing In Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम आने वाले हो रहे लापता, बेटा हुआ गायब

1007

Missing In Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम आने वाले हो रहे लापता, बेटा हुआ गायब

राजेश चौरसिया की विशेष रिपोर्ट 

छतरपुर: सोनीपत हरियाणा के रहने वाले मुन्ना शाह अपनी पत्नी और बेटे के साथ बागेश्वर धाम आए थे। परिवार के सदस्य धाम में अपनी अर्जी लगवाने चाहते थे। लेकिन अर्जी नहीं लगी। बुधवार को उनका बेटा बादल शाह भीड़ में बिछड़ गया। तब से बच्चा लापता है। उन्होंने बताया कि वे मंदिर समिति सहित पुलिस को भी जानकारी दे चुके हैं, लेकिन बच्चे का कुछ सुराग नहीं लगा है। कोई उनकी मदद भी नहीं कर रहा है।

 

गौरतलब है कि समाराेह के दौरान एक बच्ची नीरज मौर्य भी लापता हो गई थी। उसका अब भी सुराग नहीं लगा है।

● *बेटी अस्पताल में भर्ती पिता लापता..*

जिला अस्पताल में गंभीर हालत में पहुंची जबीता (25) की हालत गंभीर है। उसको किडनी की बीमारी है। ललितपुर जिले के सिंदौहा गांव की रहने वाली जबीता की मां नौनीबाई ने बताया कि वह एक सप्ताह से बागेश्वर धाम में थे। पर उनकी अर्जी नहीं लग सकी। उनके पति भी साथ थे लेकिन वे धाम में बिछड़ गए हैं। बेटी की हालत बिगड़ी तो डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जबीता के पिता की कोई जानकारी नहीं होने से मां-बेटी परेशान हैं।

● *भीड़ में सांस फूली सीने में हुआ दर्द..* 

जबलपुर के 50 वर्षीय विधान सिंह ठाकुर बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने एक दिन पहले ही आए थे। उनके साथ परिवार के सदस्य हैं। धाम पर भीड़ में उनकी हालत बिगड़ने लगी। सांस फूलने के साथ सीने में दर्द उठा। इस पर उन्हें एबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उन्हें आक्सीजन पर रखा गया है।

● *प्रशासन ने तैनात की 5 एंबुलेंस* ..

बागेश्वर धाम में कैंप में मेडिकल आॅफिसर डा. अमित तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को करीब 110 मरीजों का उन्होंने इलाज किया। उन्होंने बताया कि धाम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने 5 एंबुलेंस को तैनात किया है। यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल छतरपुर लेकर जाकर भर्ती करा रही हैं।