Missionary Hospital : करोड़ों की जमीन की अफरातफरी में दो पर मामला दर्ज

558

Dhar : पुलिस ने करीब 50-60 करोड़ के मिशनरी अस्पताल की जमीन को खुर्दबुर्द करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण राजस्व विभाग द्वारा दर्ज करवाया गया है। नौगांव थाने पर FIR दर्ज कराई गई है।

250 करोड़ की सेंट टेरेसा जमीन के घोटाले के बाद जिला प्रशासन की और से तहसीलदार विनोद राठौर ने नोगांव थाने पहुंचकर आदर्श सड़क पर स्थित किले के समीप बने पुराने मिशन हॉस्पिटल के मामले 2 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया।

प्रदेश सरकार के मिशन माफिया के तहत बड़ी कार्यवाही की है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। जल्द ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

मिशनरी को जनकल्याणार्थ
स्वास्थ सेवाओं के उद्देश्य से 1895 में मिशन अस्पताल के लिए दी गई थी। लेकिन, इस बेशकीमती जमीन को आरोपियों ने खुर्द बुर्द कर दिया। यह जमीन करीब 50 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की बताई जा रही है। धार पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिसमें से एक मुख्य आरोपी सुधीर दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी अंकित वटेधरा है जो कि सेंट टेरेसा घोटाले के मुख्य आरोपी सुधीर जैन का साला है। जांच में तथ्य आते जाएंगे, नाम बढ़ सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन हॉस्पिटल की जमीन का मामला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दो मुख्य आरोपी हैं सुधीर दास और अंकित वडेरा। सुधीर दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्टेट टाइम में हॉस्पिटल के संचालन के लिए दी गई थी, जिसे बाद में लोगों ने गलत तरीके से फर्जी दस्तावेज बनाकर खुर्द बुर्द कर दिया। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने सुधीर दास जो कि मुख्य आरोपी है उसे गिरफ्तार किया है। आगे की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त जानकारी बुलाई जा रही है। अभी यह मामला इन्वेस्टिगेशन में है। अन्य जो षड्यंत्रकर्ता है उनको भी पुलिस आईडेंटिफाई कर रही है।

यह जमीन करीब 1 हेक्टेयर के आसपास है, इसकी भी डिटेल्स निकलवाई जा रही है। इस पर पुराना मिशन हॉस्पिटल अभी भी बना हुआ है यह भूमि और अस्पताल करीब 1895 में स्टेट टाइम पर अस्पताल के लिए दी गईं थी।