MLA Meet Rahul : MLA डॉ अलावा ने राहुल गांधी का स्वागत किया!

विजन डाक्यूमेंट्स से 4 साल के कामकाज का ब्यौरा दिया  

1080

MLA Meet Rahul : MLA डॉ अलावा ने राहुल गांधी का स्वागत किया!

Burhanpur : धार जिले की मनावर विधानसभा क्षेत्र के जयस समर्थित कांग्रेस विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के मध्यप्रदेश में प्रवेश पर राहुल राहुल गांधी से मुलाकात की। आज सुबह महाराष्ट्र से बोदरली में प्रवेश करने पर ‘जयस’ राष्ट्रीय सरंक्षक और मनावर विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने मनावर और उमरबन विधानसभा के कई कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी का स्वागत कर अगवानी की।

विधायक के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, सहयोगी संगठन और मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। डॉ अलावा ने बताया कि राहुल गांधी से 5 मिनट की मुलाकात हुई।

डॉ अलावा ने विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से उन्होंने अपने 4 साल के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में किए गए जनहित के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश के आदिवासियों के हक की लड़ाई किस तरह जयस संगठन के माध्यम से लड़ी जा रही है, यह जानकारी दी गई।