MLA’s Royal Wedding : डॉ अलावा की शादी में CM, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह का आना तय! 

कई मंत्रियों, कांग्रेस के 40 MLA और AIIMS के कई डॉक्टर्स भी आएंगे 

3437

Dhar : मनावर के कांग्रेस विधायक डॉ हीरालाल अलावा की शाही शादी में कौन-कौन आएगा, अब ये बात धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उससे भी पूर्व के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शादी में आना कंफर्म हो गया। तीनों नेताओं का औपचारिक प्रोग्राम भी जारी हो गया। प्रशासन की देखरेख में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपेड बन गया है। आज कलेक्टर और SP ने हेलीकॉप्टर और CM की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उनके साथ कुछ मंत्री भी शादी में शामिल हों तो आश्चर्य नहीं किया जा सकता।                                    IMG 20220501 WA0133

IMG 20220501 WA0135

IMG 20220501 WA0134.

गौर करने वाली बात यह है कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग पहुंचेंगे। कमलनाथ हेलीकॉप्टर से आएंगे और दिग्विजय सिंह सड़क के रास्ते पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री आयोजन में करीब 45 मिनट, कमलनाथ भी करीब 45 मिनट और दिग्विजय सिंह रात को पहुंचेंगे और करीब आधा घंटा रुकने के बाद इंदौर रवाना होंगे। दिग्विजय सिंह नरसिंहपुर से सीधे भैंसलाई आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के अलावा 40 से ज्यादा विधायकों के आने की संभावना है।

इन तीनों हस्तियों के अलावा और भी कई नेताओं ने यह निमंत्रण स्वीकार किया है। लेकिन, सोनिया गांधी, प्रियंका गाँधी और राहुल गांधी में से किसी के आने की संभावना तो करीब नहीं है। न्यौता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचा है, पर इनके आने के भी कोई संकेत नहीं। प्रदेश शासन के कई मंत्री, पूर्व मंत्री और डॉ हीरालाल अलावा के AIIMS के कुछ डॉक्टर दोस्तों के आने की भी जानकारी मिली। शादी की पत्रिका में दर्शनाभिलाषी के रूप में तीन कांग्रेस के विधायकों के नाम होने से इस शादी का आकर्षण कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है।

Also Read: Rajwada 2 Residency: अच्छा संकेत नहीं है मंत्रियों की ये मुखरता, खुलकर बयां करने लगे हैं पीड़ा 

ये शादी कुक्षी तहसील के तलवाड़ा के पास भैंसलाई में हो रही है। बताया गया कि 15 हज़ार लोगों के भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए करीब 7-8 एकड़ में पंगत होगी, जिसमें आसपास के गांव के गांव आमंत्रित हैं। लेकिन, VIP मेहमानों के लिए अलग व्यवस्था होगी। आयोजन को कुछ ही घंटे बचे हैं, इसलिए भोजन की तैयारी करीब पूरी कर ली गई और कुछ आइटम तो बनकर तैयार हैं। करीब तीन हज़ार से ज्यादा लोग शादी की तैयारी में लगे हैं। सप्ताहभर से यहाँ कामकाज चल रहा है। जानकर सूत्र बताते हैं कि शादी के इस आयोजन की तैयारी करीब एक महीने से चल रही है। पूरे इलाके में इस शादी का उत्साह इतना ज्यादा है कि लोग कल सुबह से ही आने लगेंगे। आयोजन की तैयारी देखने वालों का भी भारी जमावड़ा लगा है।

Also Read: Mission 2023: सोशल मीडिया पर वार- पलटवार करने को तैयार है भाजपा-कांग्रेस की टीम