MLA’s Warning : गुंडे, बदमाशों, सटोरियों के खिलाफ विधानसभा में मामला उठाऊंगा!

दूसरी बार चुने गए विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने चेतावनी दी!         

736

MLA’s Warning : गुंडे, बदमाशों, सटोरियों के खिलाफ विधानसभा में मामला उठाऊंगा!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट 

Manawar (Dhar) : विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सट्टे, जुए के खिलाफ आर पार की लड़ाई लडूंगा। इनके खिलाफ विधानसभा में भी मामला उठाऊंगा। कांग्रेस विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने धरना स्थल पर यह बताते हुए कहा कि क्षेत्र में चल रहा अवैध सट्टे जुएं का कारोबार लगातार बढने के कारण चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

IMG 20231213 WA0099

सिंचाई के लिए लगी विद्युत मोटर चोरी होने से गरीब किसानों की मुसीबत बढ़ रही है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन निष्क्रिय है। जबकि हमने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सूचित कर दिया था। लेकिन, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विधायक ने कहा कि आज हमें कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देना पड़ रहा है। यदि इस के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो रविवार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चक्का जाम करने के लिए बाध्य होना पडे़गा।

धरना स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पाटीदार,नगर अध्यक्ष ओम सोलंकी, सूरज जाट,पार्षद लक्ष्मी जाट, अखिलेश कुशवाहा, सुनिल इस्के, अशोक कांकरेचा, कैलाश जाखड़ आदि कई कार्यकर्ता भी शामिल थे।