MLA’s Wedding : विधायक की शादी में गाँव में मेले जैसी रौनक!

2067

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : कुक्षी तहसील के भैंसलाई गांव में पिछले एक सप्ताह से मेले जैसी रौनक छाई है। विधायक डॉ हीरालाल अलावा की शादी में पूरा गांव मेहमानों के स्वागत सत्कार में अगवानी कर रहा है।

IMG 20220502 WA0041

 

दिनभर की रौनक के बाद रात में यहां आदिवासी युवक-युवतियां पारम्परिक DJ पर बज रहे गानों पर नाचते झूमते दिखाई दे रहे है।   इस अवसर पर दूल्हा बने विधायक डॉ अलावा भी अपने को रोक नहीं पाते है और नृत्य करती टोली के साथ थिरकने लगते हैं।

आज 2 मई को होने वाली विधायक की शादी में शामिल होने के लिए वीआईपी जमात की लंबी लिस्ट बनी है।

IMG 20220502 WA0042

 

धार, झाबुआ, बडवानी, खरगोन, इंदौर आदि क्षेत्रों के विधायक तो शामिल होंगे ही, कमलनाथ, दिग्विजयसिंह के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी आ रहे है।

IMG 20220502 WA0044

 

 भैंसलाई में हेलिपैड भी बनाया गया है। इनकी व्यवस्था और निरीक्षण के के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार दौरे भी हो रहे हैं। धार जिले में किसी विधायक की एक छोटे से गांव में यह पहली ऐसी शादी हो रही है, जिसमें इतनी रौनक छाई हुई है।

Also Read: कोर ग्रुप की बैठक के बाद उड़ी कई की नींद….