Modi’s Road Show : बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक रोड शो में मोदी का माहौल बना!   

रोड शो के पूरे रास्ते को भगवा कॉरिडोर के रूप में सजाया गया, मोदी के नारे लगे!

896
Modi's Road Show

Modi’s Road Show : बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक रोड शो में मोदी का माहौल बना!   

इंदौर। आज शाम शहर की रंगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम रही। बड़ा गणपति चौराहा से राजवाड़ा तक रोड शो किया। उन्होंने खुले वाहन में सवार होकर जनता का अभिवादन किया। जगह-जगह मोदी-मोदी के नारे लगे। रोड शो के पूरे रास्ते को भगवा कॉरिडोर के रूप में सजाया गया। सड़क के तरफ करीब 4 फीट ऊंचाई तक भगवा कपड़े लगाए गए।

IMG 20231114 WA0078

प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर की सभी साटों पर भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से आशीर्वाद मांगा। रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अनेक नेता व भाजपा प्रत्याशी मौजूद थे। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद रोड शो का श्रीगणेश किया।

Also Read: 5 Ex CM’s Sons Are Also Candidates : पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे MP से चुनाव मैदान में!

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन स्वीकार किया। मोदी को अपने बीच पाकर लोग काफी उत्साहित थे।

IMG 20231114 WA0079

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा दो लेयर में की गई थी। बेरिकेडिंग इस तरह से की गई है कि लोग सीधे प्रधानमंत्री के काफिले तक नहीं पहुंच सकें। अगर कोई व्यक्ति पहली बेरिकेडिंग तोड़कर आगे जाने का प्रयास करेगा तो उसे दूसरी लेयर में रोका जा सकेगा। रोड शो के मार्ग के हर घर की जांच की गई।

देखिए वीडियो-