Molestation & Rape : आर्मी अफसर की मंगेतर से छेड़छाड़, 7 गिरफ्तार आरोपियों की 4 घंटे बाद जमानत!

367

Molestation & Rape : आर्मी अफसर की मंगेतर से छेड़छाड़, 7 गिरफ्तार आरोपियों की 4 घंटे बाद जमानत!

थाने गए तो पुलिसवालों ने कैप्टन को बंद कर मंगेतर से दुष्कर्म किया!

Bhuvneshwar : यहां एक आर्मी अफसर से मारपीट और उनकी मंगेतर से छेड़छाड़ मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तारी के करीब 4 घंटे बाद जमानत मिल गई। सभी आरोपी इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स हैं। पुलिस ने उन्हें 20 सितंबर की रात गिरफ्तार किया था। आरोपियों को 20-21 सितंबर की देर रात ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास-2 (JMFC) कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। एडिशनल डीसीपी कृष्ण प्रसाद दास ने बताया कि आरोपियों के 11 मोबाइल फोन और एक गाड़ी जब्त की गई है।

स्टूडेंट्स ने 15 सितंबर की रात 1 बजे के आसपास गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर इस कपल से बदसलूकी और मारपीट की थी। कपल शिकायत लेकर भरतपुर थाने पहुंचे। आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने आर्मी अफसर को लॉकअप में बंद किया और मंगेतर का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस पर कपल के साथ मारपीट का भी आरोप है। पीड़ित पूर्व ब्रिगेडियर की बेटी है। पुलिस ने पीड़ित को बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया था। महिला ने 19 सितंबर को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद मामले का खुलासा किया। 5 आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
19 सितंबर को हाईकोर्ट से जमानत के बाद पीड़ित का भुवनेश्वर AIIMS में इलाज कराया गया। उसी दिन रात में उसने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने कहा कि आरोपी स्टूडेंट्स ने आर्मी अफसर को घसीटा और उसके साथ मारपीट की थी। जब अफसर ने अपने मोबाइल फोन पर घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो उन्हें इसका अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

हालांकि, स्टूडेंट्स ने आरोपों से इनकार किया है। उनका दावा किया है कि उन्होंने अफसर की मंगेतर को हाथ नहीं लगाया था। एक युवक ने कहा कि महिला ने अपनी कार से हमारी तरफ कुछ अश्लील इशारे किए थे। इसके बाद आर्मी अफसर से हमारी झड़प हुई। घटना के एक वायरल वीडियो में उन्हें महिला के साथ बहस करते हुए देखा गया।

आरोपी स्टूडेंट्स में राकेश नायक, अभिलाष सावंत, अमन कुमार, आदित्य रंजन बेहरा, आकाश पढियारी, हरीश मंता और आशीष कुमार शामिल हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (2), 115 (2), 117 (2) और 296/3 (5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को घटना के CCTV फुटेज के आधार पर पकड़ा था।

3 ​​वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आर्मी अफसर और उनकी मंगेतर से दुर्व्यवहार के तीन वीडियो सामने आए हैं। इस वीडियो में करीब एक दर्जन युवा कैप्टन और उनकी मंगेतर से बीच रोड पर अभद्रता करते दिख रहे हैं। तीनों वीडियो 15 सितंबर की रात 1 बजे के हैं। उसी रात उन युवकों की शिकायत करने दोनों पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। वीडियो में युवक कैप्टन और मंगेतर से धक्का-मुक्की, बहस और गाली-गलौच करते दिख रहे हैं। बहस बढ़ने के बाद कैप्टन मंगेतर काे दूर ले जाने की कोशिश करते हैं। तभी एक युवक उसे गिरा देता है और गालियां देता है।