
मोनालिसा फरमान की शादी में हिंदू मैरिज एक्ट का वायलेशन: यह एप्रुपरिएट लव जिहाद- सुप्रीम कोर्ट वकील नाजिया इलाही खान
खरगोन: सुप्रीम कोर्ट की वकील और अपने फायर ब्रांड बयानों के लिए पहचाने जाने वाली नाजिया इलाही खान ने कहा है की मोनालिसा और फरमान की शादी हिंदू मैरिज एक्ट का वायलेशन है और साथ ही इसमें हिंदू प्रथा का दुरुपयोग और मजाक उड़ाने का काम किया गया है।
नाजिया इलाही खान ने सोमवार शाम खरगोन में पत्रकारों से चर्चा में कहां की मोनालिसा और फ़रमान खान की शादी कानूनी तौर पर सही नहीं है। यह पीएफआई और इस्लामी कट्टरपंथ की मिलीजुली कार्रवाई और एप्रुपरिएट लव जिहाद है।
उन्होंने कहा कि इस शादी में हिंदू मैरिज एक्ट 1955 का वायलेशन किया गया है। साथ ही हिंदू प्रथा का दुरुपयोग और उसके मजाक उड़ाने का काम किया गया है क्योंकि फरमान ने कहा है कि वह अभी भी मुसलमान है और मुसलमान हिंदू प्रथा से मंदिर कैसे शादी कर सकता है।
उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से अपील की कि बीएनएस 69 लव जिहाद के खिलाफ प्रॉपर धारा नहीं है। लव जिहाद के लिए जिम्मेदार लोगों के लिए उचित धारा बनाई जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया के स्ट्रांग मूवमेंट के चलते अन्य राज्यों की बजाय केरल इस तरह के लव जिहाद की घटनाओं के लिए अनुकूल स्थान बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सूचनाओं के मुताबिक मोनालिसा का जो इमीडिएट पासपोर्ट बनाया गया है वह उसे सीरिया भेजने के षड्यंत्र का बड़ा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसी को तत्काल कार्रवाई करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह घटना शरजील इमाम के पैरोल पर आने के बाद सामने आई है इसलिए उसका पैरोल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा उठाए जा रहे हैं मुद्दे का अपकमिंग केरल इलेक्शन से कोई संबंध नहीं है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ विचारधारा से प्रेरित है।
उन्होंने बताया कि मोनालिसा और फरमान को केरल सरकार ने छुपा दिया है और इस घटना से मोनालिसा की मां की गंभीर हालत हो चुकी है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि कहीं उनकी मृत्यु ना हो जाए। उन्होंने केरल सरकार से तत्काल मांग की कि मोनालिसा और उसकी मां की चर्चा कराई जाए। उन्होंने कहा कि हम प्यार के खिलाफ नहीं है लेकिन यदि वाकई में शादी हुई है तो मां-बाप से दूरी क्यों ? क्या मां-बाप का अपने बच्चों पर अधिकार नहीं होता है?
उन्होंने कहा कि इस मामले की तत्काल जांच से झांगुर पीर जैसा कोई बड़ा मामला सामने आने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि हम कानूनी कार्रवाई करने के बाद बंजारा समाज की मोनालिसा को कटने से बचने के लिए आदिवासी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत से मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि मैं सनातनी मुस्लिम हूं और भारत माता की जय और वंदे मातरम भी बोलती हूँ।





