Monarchical Tradition Off : रेलवे में अंग्रेजों की परंपरा तत्काल बंद, जानिए क्या था वो सब!

GM को अब नहीं मिलेगी राजाओं जैसी सुविधाएं और स्पेशल कोच!

904

Monarchical Tradition Off : रेलवे में अंग्रेजों की परंपरा तत्काल बंद, जानिए क्या था वो सब!

New Delhi : भारतीय रेलवे ने अंग्रेजी शासनकाल से चली आ रही एक राजशाही परंपरा पर रोक लगा दी। अब महाप्रबंधकों (General Managers) के सालाना राजसी निरीक्षणों पर अब रोक लगा दी। अब तक ऐसे निरीक्षणों के दौरान महाप्रबंधक के लिए विशेष सुविधाओं वाली ट्रेन होती थी। उनकी आवभगत के लिए 100 से ज्यादा कर्मचारी होते थे। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर कुलदीप सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
देश में रेल की शुरुआत से ही यह परंपरा चली आ रही थी। रेलवे के महाप्रबंधक हर साल निरीक्षण करते थे। इस दौरान उनके लिए स्पेशल ट्रेन और आवभगत के लिए 100 से ज्यादा कर्मचारी होते थे। अब यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई। अब सभी 17 जोन के जनरल मैनेजर को अन्य अफसरों की तरह ही निरीक्षण करना पड़ेगा। अब उन्हें न स्पेशल ट्रेन मिलेगी और न आवभगत के लिए रेलकर्मियों की फौज होगी।
अंग्रेजी शासन के दौरान जब भारत में रेल की शुरुआत हुई थी, तब शीर्ष अधिकारी इसी तरह निरीक्षण के लिए निकलते थे। उनके लिए कम से कम 8 डिब्बों की स्पेशल ट्रेन होती थी। इस ट्रेन में DRM के साथ 60 से ज्यादा कर्मचारी रहते थे। तब उनके पदों के नाम अलग हुआ करते थे। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर कुलदीप सिंह ने इस पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के संस्थाओं में वर्षों से चली आ रही औपनिवेशक परंपराओं को बदलने की पहल की थी। इस फैसले को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।