Monsoon Will Reach Kerala Today : केरल में आज पहुंचेगा मानसून, MP में भी आने का दिन तय!

इस बार मध्यप्रदेश में पांच साल पहले के हालात निर्मित हुए!

1189

Monsoon Will Reach Kerala Today : केरल में आज पहुंचेगा मानसून, MP में भी आने का दिन तय!

New Delhi : इस साल मानसून की गति थोड़ी सुस्त है। हर साल एक या दो जून को केरल में मानसून फुहार पड़ जाती है, पर इस बार ये सप्ताह भर देरी से दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को मानसून की संभावना जताई है। बारिश के बाद गर्मी से भी राहत मिलेगी। जबकि, मौसम विभाग मुताबिक मध्य प्रदेश में मानसून 24 या 25 जून तक पहुंचेगा। 5 साल में पहली बार ऐसा होगा, जब मानसून का आगमन सप्ताह भर देरी से होगा। इस बीच प्रदेश में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश की संभावना है।
केरल में मानसून इस साल एक सप्ताह से अधिक देर से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि दो जून को बंगाल की खाड़ी में मानसून ठहर गया था। गुरुवार को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे बारिश के आसार बनेंगे और हीटवेव की समस्या से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दो जून को बंगाल की खाड़ी में मानसून ठहर गया था, जिससे भारत में मानसून के पहुंचने में विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि अब मानसून अनुकूल स्थिति से आगे बढ़ रहा है। मानसून ने लक्षद्वीप और श्रीलंका को पार कर लिया।
मध्य प्रदेश में मौसम के तेवर बीते कई दिनों से बदले हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून के थोड़ा देरी से आने की संभावना व्यक्त की है। सामान्यतः मध्य प्रदेश में मानसून 14 से 15 जून को दस्तक दे देता है। इस बार मौसम वैज्ञानिकों ने 18 से 20 जून तक मानसून के आने की संभावना जताई थी। गौरतलब है कि मानसून 5 साल पहले साल 2018 में देरी से आया था. तब 26 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। वहीं बीते साल भोपाल में 20 जून को मानसून आया था। इंदौर में 17 जून और ग्वालियर में 30 जून को मानसून आया था।

पूर्वानुमान 4 जून का, पर चार दिन लेट
केरल में मानसून के आने का पूर्वानुमान 4 जून को था। लेकिन, मानसून 4 दिन लेट हो गया। अब केरल में 8 जून तक मानसून दस्तक देगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में मानसून आने की संभावना 18 से 20 जून बताई गई थी। मानसून लेट होने की वजह से अब मध्य प्रदेश में यह 24 से 25 जून तक एंट्री कर सकता है। ऐसे में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी मानसून देरी से आएगा।

उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं
उत्तर भारत में अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बिहार, झारखंड, बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, चार पांच दिनों के बाद मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना है। इससे पहले, मई के मध्य में IMD ने कहा था कि मानसून 4 जून तक केरल पहुंच सकता है। बीते साल में 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में एक जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को मानसून भारत में पहुंचा था।

IMG 20230608 WA0015

तूफान ‘बिपारजॉय’ काफी तेजी से आगे बढ़ रहा
चक्रवात तूफान ‘बिपारजॉय’ काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि देश के पश्चिमी राज्यों में आज हल्की बारिश हो सकती है।