Mother Became Bride : बेटी के लिए रिश्ता तलाशने गई मां को होने वाला दामाद इतना पसंद आया कि खुद ही शादी कर ली!

बेटी ने मां का साथ दिया और मंदिर में शादी करवाई, पर गांव वालों को सहन नहीं हो रहा!

910

Mother Became Bride : बेटी के लिए रिश्ता तलाशने गई मां को होने वाला दामाद इतना पसंद आया कि खुद ही शादी कर ली!

Shahjahanpur (UP) : यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगे, लेकिन सच तो सच है। एक मां अपनी बेटी की शादी के लिए अच्छा लड़का खोजने निकली, उन्हें अच्छा लड़का मिला भी, लेकिन वह उन्हें ही इतना पसंद आ गया कि उन्होंने बेटी के बजाय खुद ही उससे शादी कर ली। दरअसल, मां 45 साल की विधवा है इसलिए इसे ग़ैर वाजिब भी नहीं माना गया। लेकिन, जिसे पति बनाया वो आधी उम्र का यानी 22 साल का ही है।

इसे अजब-गजब प्रेम कहानी भी कहा जा सकता है, जिसने सबको चौंका दिया। एक 45 साल की विधवा महिला अपनी बेटी के लिए दूल्हा खोजने निकली थी। लेकिन, उसने खुद ही होने वाले दामाद के प्रेम में पड़कर उससे विवाह कर लिया। इस अनोखी शादी की सबसे खास बात यह रही कि बेटी ने ही अपनी माँ का पूरा साथ दिया और उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस शादी की खबर जब गाँव में पहुँची तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और यह प्रेम प्रसंग अब चर्चा का विषय बन गया।

यह मामला बंडा के देवकली के रंमस्तपुर क्षेत्र का है। महिला के पति का निधन तीन साल पहले हो गया था। तब से वह अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही थीं। बेटी अब विवाह योग्य हो चुकी थी ऐसे में महिला उसके लिए योग्य वर की तलाश में थी। कई जगहों पर रिश्ते देखे लेकिन, बात नहीं बनी। इसी सिलसिले में महिला शाहजहांपुर के निकट एक गाँव में रिश्ते के लिए गई, जहाँ एक युवक उन्हें अपनी बेटी के लिए उपयुक्त लगा। उन्होंने उस युवक से बेटी का रिश्ता तय कर दिया। इसके बाद महिला ने युवक का मोबाइल नंबर ले लिया और दोनों में फोन पर संपर्क शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह संपर्क दोस्ती में और फिर गहरा प्रेम बन गया।

 

माँ का साथ दिया, मंदिर में शादी हुई

इस दौरान महिला खुद ही युवक से विवाह की बात करने लगी। हैरत की बात यह रही कि युवक ने भी बिना किसी हिचक के विवाह के लिए हाँ कर दी। जब महिला ने अपनी बेटी को पूरी सच्चाई बताई तो बेटी ने अपनी माँ की भावनाओं को समझते हुए उसका साथ देने का फैसला लिया। उसने खुद अपनी माँ को इस रिश्ते और विवाह के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पिछले सप्ताह दोनों ने शाहजहांपुर के एक मंदिर में वरमाला डालकर विवाह कर लिया।

शादी के बाद जब यह नया जोड़ा गाँव पहुँचा तो ग्रामीण भी हैरान रह गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि शादी के लिए निकली महिला खुद ही दुल्हन बनकर लौटेगी। हालाँकि, कुछ लोगों ने इस रिश्ते को समाज की मान्यताओं से इतर बताया और इसे लेकर आपत्ति जताई। वहीं कई लोग इसे महिला की हिम्मत और एक साहसिक निर्णय बता रहे हैं जिसने समाज की पुरानी सोच को चुनौती दी। यह प्रेम कहानी अब पूरे शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई।