दुष्यंत संग्रहालय और सरोजनी नायडू महाविद्यालय के बीच MOU

60

दुष्यंत संग्रहालय और सरोजनी नायडू महाविद्यालय के बीच MOU

भोपाल: दुष्यन्त कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय और सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के बीच‌ MOU किया गया। दुष्यन्त संग्रहालय की निदेशक करुणा राजुरकर और सरोजनी नायडू स्वशासी महाविद्यालय की हिन्दी विभागाध्यक्ष डां कीर्ति शर्मा ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किये।

इस अनुबंध के तहत संग्रहालय एवं महाविद्यालय के बीच शोध सामग्री और प्रकाशनों का परस्पर विनिमय होगा।हिन्दी साहित्यकारों की कृतियों पर संगोष्ठी, कार्यशाला और व्याख्यान माला का संयुक्त रूप से आयोजन किया जायेगा। हिन्दी साहित्य पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं और परिचर्चा के माध्यम से छात्राओं के ज्ञान में अभिवृद्धि और उन्हें प्रोत्साहित करना भी इस अनुबंध का उद्देश्य होगा।