MP BJP Working Committee : संविधान के प्रति हमारी निष्ठा और संकल्प सबके सामने

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कहा, हमें राम नाम लेने पर कोसने वाले, आज रामभक्ति दिखा रहे

463
MP BJP Working Committee : संविधान के प्रति हमारी निष्ठा और संकल्प सबके सामने
MP BJP Working Committee : संविधान के प्रति हमारी निष्ठा और संकल्प सबके सामने

Bhopal : देश में पहली बार संविधान दिवस हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने ही मनाया है। जो हमारे संविधान के प्रति हमारी निष्ठा पर सवाल उठाते हैं, उन्होंने ही हमेशा संविधान के साथ छल किया है। संविधान के प्रति हमारी निष्ठा, समर्पण और संकल्प सामने है। यह बात भाजपा कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त किए।

MP BJP Working Committee : संविधान के प्रति हमारी निष्ठा और संकल्प सबके सामने

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी सुपर ह्यूमन है। उनके आने के बाद ही देश की राजनीति में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री ने देश की सियासत का एजेंडा ही बदल दिया। जो लोग कल तक हमें राम नाम लेने पर पानी पी-पीकर कोसते थे, आज सड़कों पर रामभक्ति दिखा रहे हैं। कमलनाथजी हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं, तो कोई राम धुन गा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में झूठ बोलने की स्पर्धा है। सभी एक-दूसरे से आगे बढ़कर झूठ बोलते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत कर जन नायकों को सम्मान दिया है। कांग्रेस ने भी जबलपुर में कार्यक्रम किया। वहां क्या हाल हुआ, सब जानते हैं।

भाजपा के पास खजाना खाली होने के बाद भी हमने विकास के काम रुकने नहीं दिए। COVID19 संकट को समय रहते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहचान लिया था। उन्होंने संकट के दौर में देश को एकता के सूत्र में पिरोया। इस संकट का पूरे देश ने डटकर मुकाबला किया। देश में ही कोरोना से बचाव का टीका ईजाद हुआ, जिससे सबकी रक्षा हो रही है।

हमको गाली देने वालों को देखो और भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा के काम देखो। नड्डा जी ने आह्वान किया, हमारे विष्णु देव शर्मा ने नेतृत्व किया, जिसके बाद हमारे कार्यकर्ताओं ने भोजन और दवा वितरित की। कोरोना काल में कई लोगों की जिंदगी बचाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया। सरकार, संगठन, समाज, प्रशासन जब सबने साथ मिलकर काम किया, वैक्सीनेशन को अभियान बना दिया।