MP BJP’s New Executive Announced: बीजेपी के नए पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी, 4-4 उपाध्यक्ष और महामंत्री, इंदौर से 4 नेता शामिल

898
Bjp Membership Campaign

MP BJP’s New Executive Announced: बीजेपी के नए पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी, 4-4 उपाध्यक्ष और महामंत्री, इंदौर से 4 नेता शामिल

इंदौर। MP BJP’s New Executive Announced: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी जारी कर दी गई है। इसमें 4-4 उपाध्यक्ष और महामंत्री बनाए गए हैं। इंदौर से 4 नेता शामिल किए गए हैं। आशीष उषा अग्रवाल को मीडिया प्रभारी के पद पर यथावत रखा गया है।

MP BJP’s New Executive Announced: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की नई संगठनात्मक टीम की घोषणा आज की गई, जिसमें इंदौर से चार प्रमुख नेताओं को स्थान मिला है। पार्टी ने निशांत खरे, शैलेंद्र बरूआ, गौरव रणदीवे और जयपाल सिंह चावड़ा को प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त किया है।

MP BJP’s New Executive Announced: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी इस सूची में प्रदेशभर के सक्रिय और संगठन में लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। इंदौर से एक साथ चार नेताओं की नियुक्ति को संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति आने वाले नगर निगम और निकाय चुनावों की तैयारियों में संगठन की भूमिका को और सशक्त करेगी।

MP BJP’s New Executive Announced: नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेन्द्र बरूआ, श्रीमती मनीषा सिंह, डॉ. नन्दिता पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, निशांत खरे, डॉ. प्रभुलाल जाटव, महामंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी (जैन) गौरव रणदिवे, मंत्री रजनीश अग्रवाल, लोकेन्द्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, श्रीमती संगीता सोनी, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, सुश्री राजो मालवीय, श्रीमती बबीता परमार, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल होंगे। अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि श्याम महाजन कार्यालय मंत्री होंगे।

इसी के साथ विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा में भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा में पंकज टेकाम, पिछड़ा मोर्चा में पवन पाटीदार को अध्यक्ष बनाया गया है।