MP BJP’s New Executive: सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

486

MP BJP’s New Executive: सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा आज घोषित पार्टी की नई कार्यकारिणी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रभु राम चौधरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
मध्य प्रदेश बीजेपी कार्यकारिणी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी को कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रभुराम चौधरी को संगठन के महत्वपूर्ण विभागों की निगरानी और आगामी चुनावों की तैयारियों में विशेष भूमिका निभाने के लिए जिम्मेदारी देने की खबर है। पार्टी में यह कदम सिंधिया गुट के संतुलन और संगठन की मजबूती दोनों दृष्टियों से देखा जा रहा है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इस निर्णय को पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक एकता को बढ़ावा देने वाला बताया है। प्रभुराम चौधरी की नियुक्ति से आगामी चुनावों में रणनीतिक दिशा और कार्यकर्ता सहभागिता में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

MP BJP’s New Executive Announced: बीजेपी के नए पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी, 4-4 उपाध्यक्ष और महामंत्री, इंदौर से 4 नेता शामिल