
MP Budget: देश का पहला रोलिंग बजट- मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
भोपाल: MP Budget: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लेकर कहा कि यह देश का पहला रोलिंग बजट है।
मुख्यमंत्री ड़ॉ. मोहन यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकास के संकल्प के साथ आज मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के ज्ञान (गरीब, अन्नदाता, युवा और नारी) के संकल्प में हमारी सरकार ने आई भी जोड़ा है। वर्ष 2026-27 का बजट ज्ञानी (G Y A N I I) के मार्गदर्शी सिद्धान्त पर है।
दो आई से इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर परिलक्षित होते हैं। देश का पहला बजट है, जो रोलिंग बजट है। इस बजट से अगले दो वर्ष के विकास का खाका खीचेंगे। अमृतकाल 2047 के लिए विकास का पैमाना बनाया है। इसी क्रम में आज का बजट 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का है। वर्ष 2026-27 में राज्य का सकल घरेलु उत्पाद 18 लाख 48 हजार 274 करोड़ रुपए अनुमानित है। वर्ष 2025-26 के अनुमान में 10.69प्रतिशत की वृद्धि है।





