MP Cabinet Expansion: शपथ के लिए GAD से विधायकों को फ़ोन पहुंचे, बनेगें 28 मंत्री

1680

MP Cabinet Expansion: शपथ के लिए GAD से विधायकों को फ़ोन पहुंचे, बनेगें 28 मंत्री 

भोपाल: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 3 बजे हो रहा है। बनने वाले मंत्रियों को शपथ विधि समारोह के लिए GAD से फ़ोन पंहुचे ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में आज 28 मंत्री शपथ लेंगे जिनमें 18 कैबिनेट, चार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और छह राज्य मंत्री होंगे।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, चेतन कश्यप, तुलसी सिलावट, नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदुमन तोमर, एदलसिंह कंसाना, इंदर सिंह परमार, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, संपतिया उइके, प्रतिमा बागरी, राकेश शुक्ला, नरेंद्र शिवाजी पटेल, अर्चना चिटनिस, संजय पाठक और शरद कोल।

kailash vijayvargiya 168457694532 1587453823

राज-काज: क्या ‘74’ की बजाय ‘73 बंगले’ होगा नाम….

सामान्य प्रशासन विभाग GAD ने मंत्रियों के लिए सरकारी वाहन इनोवा क्रिस्टा तैयार कर राजभवन पार्किंग में पहुंचा दिए है. विधायक बनकर जायेंगे अपनी निजी कार से लेकिन मंत्री बनकर सरकारी कार से वापस आएंगे.

MP Cabinet Expansion: राज्यपाल से अभी 9 बजे मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव, सौंपेंगे मंत्रियों की सूची