MP Cabinet Expansion : सस्पेंस खत्म, MP के मंत्रियों की शपथ कल, दिल्ली में 20 नाम तय

जानिए, संभावित नाम!   

6707

MP Cabinet Expansion : सस्पेंस खत्म, MP के मंत्रियों की शपथ कल, दिल्ली में 20 नाम तय!  

 

Bhopal : डॉ मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार दोपहर में होना तय हो गया। इसमें 18 से 20 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। इसमें नए चेहरों के साथ ही कुछ पुराने चेहरों को भी मौका देने की चर्चा है। बताते हैं कि मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल के नाम पर फ़ाइनल मुहर लग गई। जानकारी के मुताबिक, नामों की फाइनल लिस्ट आज शाम ही तय हुई!

बताया गया कि मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सोमवार सुबह मिलने का समय मांगा है। संभवतः वे राज्यपाल से भेंट करके मंत्रियों की सूची सौंप सकते हैं। मुख्यमंत्री का सोमवार को ग्वालियर जाने का कार्यक्रम भी कैंसिल होने की जानकारी है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों की सूची के लिए एक सप्ताह में तीन बार दिल्ली की यात्रा की। उनके दिल्ली दौरे के कारण कई बैठकों को रद्द कर दिया गया।

 

संभावित मंत्रियों के नाम

बताया गया कि सोमवार दोपहर होने वाली शपथ विधि में रामेश्वर शर्मा, रमेश मेंदोला, इंदरसिंह परमार, निर्मला भूरिया, मंजू दादू, एदलसिंह कंसाना, कुंवर टेकाम, संपतिया उइके, ओमप्रकाश धुर्वे, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत, प्रद्युम्नसिंह तोमर,अंबरीश शर्मा, नीना वर्मा, राकेश सिंह, रीति पाठक, ललिता यादव, हरिशंकर खटीक,बालकृष्ण पाटीदार और देवेंद्रकुमार जैन के नाम लिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ मोहन यादव पहली बार 17 दिसंबर को दिल्ली गए थे। उसके बाद उनका दूसरा दौरा 21 दिसंबर को हुआ और तीसरा दौरा 24 दिसंबर को। 17 दिसंबर को जब मुख्यमंत्री नई दिल्ली गए थे, तो उनके साथ में दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी साथ थे। तीनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी।