MP Cabinet Meeting at Rajbhavan Pachmadi: बैठक की तैयारियों का कलेक्टर सोनिया मीना ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 

1544

MP Cabinet Meeting at Rajbhavan Pachmadi: बैठक की तैयारियों का कलेक्टर सोनिया मीना ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 

 

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट 

 

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आगामी 3 जून 2025 को पचमढ़ी के सुरम्य एवं प्राकृतिक वातावरण में स्थित राजभवन में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के अन्य मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण भाग लेंगे।

 

बैठक की तैयारियों की समीक्षा के लिए नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने शुक्रवार को पचमढ़ी पहुंचकर बैठक स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने राजभवन परिसर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि बैठक में शामिल होने वाले मंत्रीगणों के आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं पूर्वनियोजित और सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही मंत्रीगणों के स्टाफ एवं प्रदेश स्तरीय आला अधिकारियों की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर सुश्री मीना ने आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

IMG 20250530 WA0170

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अन्य संभावित कार्यक्रम स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने एवं समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IMG 20250530 WA0171

मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए, कलेक्टर ने सभी स्थलों पर व्यवधान रहित एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

IMG 20250530 WA0172

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री टी. प्रतिक राव, अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।