MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक अभी सुबह 11 बजे, हो सकता है मंत्रियों के विभागों का बंटवारा!

1201

MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक अभी सुबह 11 बजे, हो सकता है मंत्रियों के विभागों का बंटवारा!

 

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे नव नियुक्त मंत्रियों की बैठक आयोजित होगी।

माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग के बंटवारे की जानकारी दी जा सकती है।

इसी प्रकार दोनों उप मुख्यमंत्रियों राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के विभाग सहित सभी मंत्रियों जिनमें दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल शामिल हैं, के विभागों का वितरण आज हो सकता है।