MP Cabinet Meeting Today: महाना माइक्रो सिचाई परियोजना को मिलेगी मंजूरी, कई योजनाओं को निरंतर रखने के भी प्रस्ताव

66
Bhopal CM mohan

MP Cabinet Meeting Today: महाना माइक्रो सिचाई परियोजना को मिलेगी मंजूरी, कई योजनाओं को निरंतर रखने के भी प्रस्ताव

भोपाल:  रीवा जिले में महाना माइक्रो सिचाई परियोजना को आज मंत्रालय में होंने जा रही कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है। वहीं कई विभागों की पूर्व से चल रही योजनाओं को निरंतर बनाए रखने के प्रस्तावों पर भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज शाम मंत्रालय में होंने वाली कैबिनेट बैठक में रीवा जिले के लिए महाना माइक्रो सिचाई योजना के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसे मंजूरी प्रदान की जाएगी। इस सिचाई परियोजना से रीवा के कई ग्रामीण अंचलों में फसलों के लिए सिचाई सुविधा मिल सकेगी। । इसके अलावा लोक निर्माण विभााग, वाणिज्य कर विभाग, महिला बाल विकास विभाग, जनजातीय कल्याण विभाग में पहले से चल रही कई योजनाओं को निरंंतर बनाए रखने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट में मंजूरी प्रदान की जाएगी।