MP Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अभी 11:00 बजे बैठक,अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, चना-मसूर खरीदी की SSP पर होगी चर्चा

106
Bhopal CM mohan

MP Cabinet Meeting Today: मोहन कैबिनेट की अभी 11:00 बजे बैठक,अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी, चना-मसूर खरीदी की SSP पर होगी चर्चा

भोपाल।मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज अभी सुबह 11:00 बजे कैबिनेट बैठक।होने वाली है। इस कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में किसानों को भी सौगात मिलने की उम्मीद है।

राजधानी भोपाल में आज मंगलवार 7 अप्रैल 2026 को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई हैं। इस बैठक में प्रदेश के विकास से लेकर आमजन के हित में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इसके अलावा बैठक में वित्त प्रशिक्षण संस्थान को मंजूरी देने के साथ सिंचाई परियोजना और गेहूं, चना व मसूर खरीदी पर चर्चा की जा सकती है।

*मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी*

राजधानी भोपाल में फाइनेंस प्रशिक्षण शोध संस्थान’ शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। संस्थान की जिम्मेदारी वित्तीय मामलों के विशेषज्ञों को सौंपी जा सकती है। यह संस्थान अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान के सहयोग से काम करेगा।

किसानों के हित में चना और मसूर की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी का प्रस्ताव बैठक में आ सकता है ।

गेहूं खरीदी की रणनीति और संभागवार खरीदी केंद्रों की तैयारियों पर भी चर्चा की जा सकती है । बता दें कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल 2026 से तथा शेष संभागों में 15 अप्रैल 2026 से गेहूं उपार्जन प्रारंभ किया जाएगा। पहले चरण के लिए आज यानि 7 अप्रैल से पंजीकृत किसानों की स्लॉट बुकिंग प्रारंभ होगी।

मंदसौर जिले की कातन सिंचाई परियोजना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी जा सकती है। इस परियोजना के लागू होने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं में सुधार होगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।