सांसद द्वय ने नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव का किया शुभारंभ

2229

सांसद द्वय ने नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव का किया शुभारंभ

*संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट*                 

नर्मदापुरम। भोपाल रेल मंडल के नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर आज 30 जनवरी 2025 (गुरुवार) को रात 7 बजे सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया ने गाड़ी संख्या 20912/20911 नागपुर-इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सांसदगण ने नर्मदापुरम स्टेशन पर गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस के आगमन पर हरी झंडी दिखाकर इस बहुप्रतीक्षित ठहराव की शुरुआत की।

IMG 20250130 WA0129

इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को सुगम रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस ठहराव को नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि यह ठहराव यात्रियों की मांग को पूरा करता है, जिससे आम यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यवसायियों और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा।

IMG 20250130 WA0127

इस अवसर पर सांसद नर्मदापुरम दर्शन सिंह चौधरी एवं सांसद (राज्यसभा) श्रीमती माया नारोलिया, विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका नर्मदापुरम श्रीमती नीतू महेंद्र यादव एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, मीडिया प्रतिनिधि तथा रेल प्रशासन की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया,वरि. मण्डल अभियंता(मध्य) कृष्ण कुमार निगम तथा अन्य रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह प्रायोगिक ठहराव घोषित किया गया है। इस ठहराव के तहत गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस नर्मदापुरम स्टेशन पर सुबह 10:22 बजे पहुंचेगी और 10:23 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नर्मदापुरम स्टेशन पर रात 19:22 बजे पहुंचेगी और 19:23 बजे प्रस्थान करेगी।

IMG 20250130 WA0126

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ठहराव उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत इस प्रायोगिक ठहराव से स्थानीय यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्रीय विकास को नया आयाम मिलेगा।