MP Election 2023 : कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार क्यों किया!

अब कांग्रेस के बयान से स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया की खबरें भ्रामक!

1386

MP Election 2023 : कमलनाथ का विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार क्यों किया!

Bhopal : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मुख्यमंत्री फेस बनने की चर्चा के बीच उन्हीं की पार्टी में विरोध शुरू हो गया। इस बीच ये चर्चा भी होने लगी कि कमलनाथ चुनाव ही नहीं लड़ेंगे! कुछ दिन पहले कमलनाथ ने अपने आवास पर पत्रकारों को आमंत्रित किया था। अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘मैं चुनाव लड़ूंगा नहीं, लड़वाऊंगा!’ उनकी यह बात बाहर आई और इन कयासों ने तूल पकड़ लिया कि इस बार चुनावी मैदान में कमलनाथ नहीं उतरने वाले हैं। लेकिन, इन कयासों को विराम देते हुए कांग्रेस ने स्पष्टीकरण जारी किया।

कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को लेकर कोई घोषणा नहीं की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग ने साफ़ कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की खबरें भ्रामक हैं।

कमलनाथ ने अपने निवास पर पत्रकार मिलन समारोह में कई मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा काफी चलन में आ गई कि कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया। उनका कहना है कि अगर वह चुनाव लड़ते हैं, तो प्रदेश की दूसरी सीटों पर समय नहीं दे पाएंगे।

मुख्यमंत्री पद में रुचि नहीं
बताया गया कि पत्रकारों के साथ बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री पद में रुचि नहीं है। वे केवल प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस की सरकार बनाने में जुटे हैं। वे चुनाव लड़कर खुद को केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं करना चाहते।