Government Again Taking Loan: फिर खुले बाजार से 5 हजार करोड़ का कर्ज लेगी MP सरकार,राज्य पर 3 लाख 75 हजार करोड़ का कर्ज

206

Government Again Taking Loan: फिर खुले बाजार से 5 हजार करोड़ का कर्ज लेगी MP सरकार,राज्य पर 3 लाख 75 हजार करोड़ का कर्ज

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर खुले बाजार से दो चरणों में पांच हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 25 सितंबर को लिया जाएगा।

राज्य सरकार पहले चरण में ढाई हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। यह कर्ज रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के मुंबई आफिस के जरिए रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के कोर बैंकिंग साल्युशन ई कुबेर सिस्टम के जरिए लिया जाएगा। इसके लिए 24 सितंबर को सुबह साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे के बीच वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है।जो सफलतम बिडर होगा जो राज्य सरकार की शर्तो पर सबसे कम दरों पर राज्य को कर्ज देने को तैयार हो जाएगा उससे 25 सितंबर यह कर्ज लिया जाएगा। इस कर्ज की अदायगी बारह वर्ष के अंतराल से 25 सितंबर 2036 तक की जाएगी।

दूसरा कर्ज ढाई हजार करोड़ का लेने के लिए 24 सितंबर को ही प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। सक्सेसफुल बिडर्स से यह कर्ज सरकार 25 सितंबर 2024 को लेगी। लेकिन यह कर्ज ज्यादा अवधि याने 19 साल के लिए लिया जाएगा। इसकी अदायगी 25 सितंबर 2043 को की जाएगी। यह कर्ज भी रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के कोर बैंकिंग साल्युशन के जरिए ई कुबेर सिस्टम पर आॅनलाईन लिया जाएगा।

*राज्य पर 3 लाख 75 हजार करोड़ का कर्ज-* 

राज्य सरकार पर इस समय 3 लाख 5 हजार 58 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें बाजार से लिया गया कर्ज 2 लाख 3 हजार 812 करोड़ का है। इसके अलावा पावर बांड और कंपनसेशन के जरिए 5 हजार888 करोड़, वित्तीय संस्थाओं से लोन 15 हजार 248 करोड़, केन्द्र सरकार से लोन और एडवांस के रुप में 62 हजार 12 करोड़, अन्य दायित्व 19 हजार 195 करोड़ और स्पेशल सिक्योरिटी राष्ट्रीय बचत योजना से लिया गया 38 हजार 421 करोड़ रुपए की राशि शामिल है।