WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

MP News: 38 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात करते 23 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी

MP News: 38 मिनट - MP News: 38 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात करते...

खबरों की खबर — MP News: 38 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात करते 23 वर्षीय युवती ने लगाई…

MP News: 38 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात करते 23 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी

परिजनों ने लगाया उकसाने का आरोप, पुलिस ने मोबाइल जब्त शुरू की जांच

छतरपुर: जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम खैरो में 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने उसके साथी कलाकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मृतका की पहचान लक्ष्मी विश्वकर्मा (23), पुत्री रामस्वरूप विश्वकर्मा, निवासी ग्राम खैरों, थाना मातगुवां के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

साथी कलाकार से थी आखिरी बातचीत..

मृतका के पिता रामस्वरूप विश्वकर्मा और भाई चंद्रभान विश्वकर्मा का आरोप है कि लक्ष्मी गाने-बजाने का काम करती थी और इस दौरान उसकी पहचान रनगुवां निवासी साथी कलाकार रामरतन राजपूत लोधी से हुई थी। दोनों साथ में कार्यक्रमों में आते-जाते थे।

परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पहले लक्ष्मी अकेले कहीं गई थी, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उनका दावा है कि घटना के समय लक्ष्मी ने रामरतन राजपूत लोधी को वीडियो

पढ़ना जारी रखें

कॉल किया और उसी दौरान फांसी लगा ली।

38 मिनट की कॉल, मोबाइल जब्त..

परिजनों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो लक्ष्मी फंदे पर लटकी हुई थी और पास में मोबाइल इस तरह रखा था, जिससे आशंका है कि वीडियो कॉल चल रही थी। उनका दावा है कि मोबाइल की आखिरी कॉल 38 मिनट की थी, जो रामरतन राजपूत लोधी के नंबर पर की गई थी। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप..

परिजनों का आरोप है कि रामरतन राजपूत लोधी की वजह से लक्ष्मी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उनका कहना है कि युवती के साथ कुछ ऐसा हुआ था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच जारी..

मातगुवां थाना पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। कॉल डिटेल, वीडियो कॉल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।