
MP News: निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से 3 बच्चियों का निधन,7 घायल
मुरैना: जिले की जौरा तहसील के ग्राम अहरौली में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से तीन बच्चियों का निधन हो गया ।
इस घटना में सात अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं, उनको उपचार प्रदान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए।मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों के लिए शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।





