
बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट
बडवानी: बड़वानी जिले के सेंधवा सेंधवा शासकीय स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ने वाली 8 साल की मासूम बालिका को स्कूल से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी रवि पिता हीरामन शिंदे निवासी सेंधवा के द्वारा शहर की शासकीय स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले 8 साल की मासूम को बहला-फुसलाकर स्कूल से उसका अपहरण कर उठा ले गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत शहर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में बालिका को बरामद कर लिया वही घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने मामले में आरोपी रवि के खिलाफ धारा 363, 366,376, 376 AB, 506 और पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।
घटना जानकारी शहर में फैलते ही बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ शहर थाने पर जुट गई। पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी कुंदन सिंह मंडलोई भी थाने पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी दी।





