MP News: दो दिन में दो लाख त्रिदेव को Trained करेगी BJP, जानिए कौन है Tridev

611

भोपाल: भाजपा दो दिन में दो लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग लेने वालों में पौने दो लाख से अधिक बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बूथ एजेंट होंगे जिन्हें पार्टी ने त्रिदेव नाम दिया है। इसके साथ ही बूथ विस्तारक अभियान के दौरान पार्टी से जुड़े 25 हजार सायबर एक्सपर्ट युवाओं को भी Trained किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना में बूथों को डिजिटल बनाने के बाद त्रिदेव की ट्रेनिंग का निर्णय लिया गया था। इसी कड़ी में अब 1 लाख 75 हजार से अधिक बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए (त्रिदेव) का प्रशिक्षण पूरे प्रदेश में 30 अप्रैल और 1 मई को होगा। उसी दिन प्रदेश के मंडल स्तर पर 25 हजार सायबर योद्धाओं का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा।

बूथ डिजिटल करने के दौरान 22 प्रकार के काम किए गए हैं। अब उनको अपडेट करना एवं केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओें को निचले स्तर तक और बेहतर तरीके से ले जाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 30 अप्रैल और 1 मई को होने वाले प्रशिक्षण में भी इसकी चर्चा की जाएगी।
आगामी समय में त्रिदेव प्रदेश और केन्द्र से जुड़ा होगा और सभी जानकारियां उसके पास उपलब्ध होंगी।

महापुरुषों को कर रहे नमन
सामाजिक न्याय पखवाडे के अंतर्गत सात अप्रेल से शुरू हुए कार्यक्रम की कड़ी में अंतिम दिन 20 अप्रेल को प्रदेश भर में कार्यकर्ता आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसके अंतर्गत स्थानीय गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों और मूर्तियों पर पुष्पांजलि अर्पित करने और जिले से सेना या अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने का काम किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने भी जा रहे हैं।