MP News: बैंक फ्राड मामले में क्रिकेटर नमन ओझा के पिता को जमानत

872
बैंक गबन मामले में क्रिकेटर नमन ओझा के पिता गिरफ्तार

बैतूल। बैंक आफ महाराष्ट्र के चर्चित गबन कांड के आरोपी और बैंक की शाखा में पदस्थ तत्कालीन सहायक प्रबंधक विनय कुमार ओझा को मुलताई के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई है। सोमवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया था।

पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पहले उन्हें जेल वारंट पर जेल भेजा गया । इसके बाद उनके अधिवक्ता की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन पर सुनवाई की गई। आवेदन को स्वीकार कर उन्हें जमानत दे दी गई है। उन पर सवा करोड़ के गबन मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है। ओझा, पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता हैं।

वर्ष 2014 में बैंक आफ महाराष्ट्र में सवा करोड़ के गबन के मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी विनय कुमार ओझा आठ साल से फरार थे।


Read More… “उड़ता मध्यप्रदेश” बनने का डर …! 


मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि 2014 में गबन का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें 10 आरोपी बनाए गए थे। इनमें से 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। दो आरोपियों को पृथक किया जा चुका था। वहीं एक आरोपी की मौत हो गई थी। केवल एक आरोपी विनय कुमार ओझा की गिरफ्तारी शेष थी।

पुलिस ने सोमवार को गबन के आरोप में सहायक प्रबंधक रहे विनय कुमार ओझा को गिरफ्तार किया है। विनय कुमार ओझा को सह आरोपी बनाया गया था। उस समय वे सहायक प्रबंधक थे। इनकी आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके राशि निकाली गई थी। जिससे इन्हें आपराधिक षड्यंत्र का आरोपी बनाया गया है।