
पढ़ना जारी रखें
टिकट मांग लिए हैं।
Read More… Ratlam News: नगर निगम के 49 वार्डों में से 47 वार्डों के पार्षद पद के भाजपा उम्मीदवार घोषित
खंडवा में नहीं बनी एक राय
खंडवा के पार्षद चयन के लिए अब तक हुई बैठकों में एक राय नहीं बन सकी, नतीजे में आज शाम को यहां पर सात बजे कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। जिसमें अरुण यादव मौजूद रह सकते हैं। इसके बाद यहां से भोपाल नाम भेजे जाएंगे, जहां पर अंतिम मुहर लगेगी। यहां पर भी अरुण यादव गुट को दरकिनार किये जाने के आरोप लग रहे हैं। बताया जाता है कि संगठन ने श्रीदादाजी, भवानी माता, कुंडलेश्वर, विनोबा भावे, शास्त्री नगर से पार्षद उम्मीदवार लगभग तय कर लिए थे, लेकिन अरुण यादव समर्थक लक्ष्मी यादव को महापौर का टिकट नहीं मिलने से आधा दर्जन ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।
रतलाम में महापौर प्रत्याशी पर अभी भी पेंच
इधर रतलाम में महापौर के प्रत्याशी को लेकर पेंच फंसा ही हुआ है। मयंक जाट के मामले पर कोर्ट का फैसला अब 17 जून को आना है। यहां पर मयंक जाट को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था, कांग्रेस यहां से अब या तो जाट को प्रत्याशी बनाएगी या फिर राजीव रावत को टिकट देगी। इसके चलते पार्षदों के टिकट को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। उज्जैन में भी अब तक टिकटों को लेकर असमंजस बना हुआ है। सागर में ही यही हालत हैं, यहां पर पिछले बार के कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में शामिल हो गए थे। इसलिए कांग्रेस इस बार यहां पर फूंक-फूंक कर टिकट देना चाह रही है। इसके चलते कई दावेदार अभी से नाराज हो गए हैं।