MP News: चोरी हुई माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का 12 घंटे मे खुलासा, 3 गिरफ्तार

कब्जे से विखंडित मूर्ति बरामद

1136

सतना। सतना के टाउन हॉल में चोरी गई सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का खुलासा पुलिस ने 12 घंटे में कर दिया है। इस संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और खंडित प्रतिमा और चोरी में प्रयुक्त सामान को जप्त किया गया है।                  IMG 20220210 WA0031

एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करवाने वालों के लिए ₹10000 पुरस्कार की भी घोषणा की थी।

मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर सेल टीम को सक्रिय करते हुए अलग-अलग टीम बनाकर हर संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए सन्देहियो से पूछताछ की गई। जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखा गया। टीम द्वारा पूरी रात किये गए प्रयास के कारण जल्द ही सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी करण केवट को संदेह के आधार पर पकड़ते हुए पूछताछ की गई।

उसने बताया कि दिनाँक 08/02/22 को अर्ध- रात्रि करीब 03 बजे कन्हैया कोल के साथ ठेला लेकर गया था एवं मूर्ति को तोड़कर अपने घर लाया एवं मूर्ति को बेचने हेतु काटकर अलग-अलग किया एवं फेरी वाले को बेच दिए। फेरी वाले द्वारा राजकुमार ताम्रकार जो बस स्टैण्ड के पास कबाड़ की दुकान किये है उसको बेच दिया गया,आरोपी की निशादेही पर तत्काल राजकुमार ताम्रकार की कबाड़ के दुकान पहुचकर चोरी की गई मूर्ति को बरामद करते हुए राजकुमार ताम्रकार को भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मूर्ति को जप्त किया गया एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश के हर संभव प्रयास जारी है।

पुलिस प्रेस नोट द्वारा निम्न जानकारी दी गई है:

*जप्ती-* सावित्री बाई फुले जी की खंडित मूर्ति

*गिरफ्तार आरोपी-* *(1)* करन उर्फ ब्रजनंदन केवट पिता लल्लू केवट उम्र 42 निवासी संग्राम कालोनी थाना कोलगवाँ सतना

*(2)* कन्हैया उर्फ अशोक कोल पिता राम प्रशाद कोल उम्र 60 वर्ष निवासी संग्राम कालोनी थाना कोलगवां सतना

*(3)* राजकुमार ताम्रकार पिता स्व ओम प्रकाश उम्र 33 वर्ष निवासी बस स्टैंड पुष्पँजली नर्सिंग होम के पीछे थाना कोलगवा सतना

*फरार आरोपी-* एक अन्य फरार

*महत्तवपूर्ण भूमिका:-*

नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह चौहान, निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान,सउनि दीपेश कुमार, प्रधान आर• बृजेश सिंह,वाजिद खान, रमाकांत तिवारी, वीपेन्द्र मिश्रा, वरिष्ट आर कमलाकर सिंह,आर प्रवीण तिवारी,आर सुशील कुमार,राहुल सिंह, अंकेश मरमत, रामानुज शर्मा, अजीत मिश्रा, सन्दीप सिंह परिहार,विपिन सोंधिया एवं आई टी एम स टीम सतना।