MP News: कोरोना की तीसरी लहर विदाई की और, मामलों में लगातार कमी

650
Corona Alert:

 

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर विदाई की और है। प्रदेश में कोरोना प्रकरणों की संख्या लगातार कम होते जा रही है। मध्यप्रदेश में कल 3945 नए प्रकरण आए हैं और 8120 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं।

इस प्रकार दुगुने से भी ज्यादा लोग स्वस्थ होकर अपने गंतव्य को पहुंचे हैं।                                                                    IMG 20220207 WA0029

प्रदेश में इस समय 40591 एक्टिव केस रह गए हैं।

 

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 5.51 प्रतिशत है और रिकवरी दर 93.9 प्रतिशत है।

प्रदेश में कल 23 जवान संक्रमित पाए गए। अब प्रदेश में कुल 938 पुलिस के जवान कोरोना से पीड़ित हैं।

प्रदेश में अब तक 11 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं और यह क्रम लगातार जारी है।                    IMG 20220207 WA0028

मध्यप्रदेश में गत 24 घंटों में सर्वाधिक 836 पॉजिटिव मामले भोपाल में पाए गए हैं जबकि इंदौर में मामलों की संख्या में लगातार कमी आती जा रही है। जहां 1 दिन पूर्व 589 केस आए थे वही कल 391 केस दर्ज किए गए। इसी प्रकार जबलपुर में भी मामले लगातार कम होते जा रहे हैं जो 1 दिन पहले 302 मामले आए थे और कल आए हैं 210 मामले।

ग्वालियर में तो संख्या में एकदम कमी आ गई है वहां सिर्फ 47 केस ही नए पाए गए हैं जबकि इसके 1 दिन पूर्व 126 मामले आए थे।

कुल मिलाकर प्रदेश में कोरोनावायरस बिदाई की तैयारी में हैं।