

MP Sarafa Association’s State-Level Meeting Concludes : मप्र. सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष राजा सराफ, महासचिव देवीलाल सोनी सर्वसम्मति से मनोनीत!
Bhopal : शहर की होटल द् विंसेंट इन में मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन की प्रादेशिक बैठक एवं प्रदेश पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुक्रवार 23 मई 25 को आयोजित हुई। बैठक में मध्य प्रदेश के सभी संभागों से मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन की कोर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
कोर कमेटी के सदस्यों ने मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के चुनाव हेतु निर्णय लेते हुए प्रदेश संरक्षक पद पर झमक भरगट (रतलाम), प्रदेश अध्यक्ष हेतु राजा सराफ (जबलपुर), प्रदेश महासचिव देवीलाल सोनी (आगर), प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव गर्ग, (गांधी भोपाल), प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल वर्मा घुंघरू (इंदौर), प्रदेश सह-सचिव नरेन्द्र रोड़ा (विदिशा), प्रदेश कोषाध्यक्ष रविन्द्र सोनी (उज्जैन) का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
नवचयनित पदाधिकारियों का उपस्थित सभी कोर कमेटी के सदस्यों ने भरपूर सहयोग देने का आश्वासन देते हुए 1 सप्ताह में मध्य प्रदेश की संपूर्ण कार्यकारिणी घोषित करने की घोषणा भी की तथा आगामी महीनों में मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश के महानगरों में सराफा व्यापारियों को जागरूक एवं शासन की नवनीतियों से व्यापारीयों को अपडेट करने हेतु सेमिनार आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया इसके अलावा व्यापारियों को होने वाली समस्याओं के समाधान के संदर्भ में आवश्यक रुप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
उसके पश्चात व्यापार में एमसीएक्स के महत्व को समझाने हेतु नवीन मृदभटकल (बाम्बे) द्वारा सराफा व्यापारियों को सट्टेबाजी से दुर रहने तथा वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर चांदी-सोने के भाव में हो रहीं तेजी-मंदी से होने वाले नुकसान को अपने व्यापार को कैसे बचाया जाए एवं अपने व्यापार में मुनाफे को केसे सुरक्षित रखा जाए उस पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई! मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों तथा रतलाम सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष झमक भरगट को प्रदेश संरक्षक के पद पर चयन होने पर प्रदेशभर के सराफा व्यवसायियों में हर्ष व्याप्त हैं। रतलाम से झमक भरगट को प्रदेश संरक्षक का प्रभार मिलने पर सराफ उमरावमल मूणत, विशाल डांगी, अंशुल पामेचा, संजय जैन, मोहनलाल मींडिया, रमेश सोनी (पत्रकार) दिलीप कड़ेल आदि ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आभार मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के महासचिव देवीलाल सोनी आगर द्वारा कर बैठक का समापन किया गया।