MP Shivering With Cold : पचमढ़ी में तापमान – 0.5, भोपाल और ग्वालियर सबसे ठंडे शहर

अभी बर्फीली हवाएं चलेंगी, उज्जैन में आज पारा रिकॉर्ड गिरने की संभावना

642

Bhopal : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी। पचमढ़ी में रात का पारा शून्य से भी नीचे चला गया। रविवार को यहाँ रात का तापमान -0.5 डिग्री दर्ज किया गया। ये स्थिति 7 साल बाद आई। पेड़-पौधों पर बर्फ जमी देखी गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे ठंड से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अभी और ज्यादा बर्फीली हवाएं चल सकती हैं। प्रदेश में लगातार उत्तर से आने वाली सूखी ठंडी हवाओं के कारण तीसरे दिन पारे में गिरावट आई है। 10 साल के रिकॉर्ड टूट गए हैं। अभी सिर्फ होशंगाबाद और सिवनी में ही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से अधिक है, जबकि पूरे प्रदेश में यह 7 डिग्री से काफी नीचे आ गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से सचेत रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। बताया गया कि इस बार 10 साल में पहली बार भोपाल और प्रदेश में रिकॉर्ड ठंड पड़ रही है। इससे पहले 2014 में पचमढ़ी में ही -1.6 तक चला गया था। भोपाल और ग्वालियर में 10 साल में पहली बार इतनी ठंड महसूस की गई। भोपाल में पारा 4 डिग्री और ग्वालियर में 2 डिग्री नीचे आया। अगले 48 घंटे ज्यादा ठंड रहेगी और 22 दिसंबर के बाद कुछ राहत की उम्मीद है। उज्जैन में रविवार की देर रात शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच गया। इस साल सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री 31 जनवरी को रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक यह रिकॉर्ड आज रात टूट सकता है।

कश्मीर और उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण तीन दिनों से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी गिर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान और गुजरात से आ रही सूखी सर्द हवा के कारण ठिठुरन बढ़ी है। इसके चलते रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री था। धूप निकलने के कारण शनिवार की तुलना में रविवार को दिन का तापमान 2 डिग्री ज्यादा था। लेकिन, सोमवार को हवाओं की गति में मामूली इजाफा होने से ज्यादा सर्दी महसूस हो रही है।                          IMG 20211220 WA0024

डॉक्टर्स की सलाह है कि ब्लड प्रेशर के मरीज सावधान रहें। उन्हें पेरोलेटिक अटैक और ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। रक्तचाप ज्यादा बढ़ने से ब्रेन हेमरेज की भी आशंका रहती है। ग्वालियर-चंबल के जिलों के अलावा उमरिया, छतरपुर, सागर, सिवनी, धार, उज्जैन और सीहोर में बहुत ज्यादा ठंड का असर रहेगा। यह शीतलहर रीवा, सतना, जबलपुर, सिवनी, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, धार, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, सतना, नरसिंहपुर, बैतूल और इंदौर शीतलहर चलेगी।