
पढ़ना जारी रखें
बैतूल, खरगोन, भिंड, दतिया, देवास, टीकमगढ़ और छतरपुर में 4.5 इंच तक बारिश होने के अनुमान बताए हैं। जबकि, भोपाल, सागर, होशंगाबाद, रीवा, ग्वालियर व चंबल संभाग में गरज के साथ बिजली गिरने या चमकने की संभावना है। शहडोल, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन में भी बारिश होने की संभावना है।

मंदसौर में 2 इंच बारिश
पिछले 24 घंटों में मंदसौर में करीब 2 इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरा गया। वहीं, जिले में बीते 24 घंटों में 0.41 इंच बारिश दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध के जलस्तर 1306.72 पहुंच गया है।
इन जिलों में बारिश
नीमच, राजगढ़, आगर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और भिंड ऐसे जिले हैं, जहां पर सामान्य से अधिक बारिश हुई है।
मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, भोपाल, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, मंडला और डिंडौरी ऐसे जिले हैं, जो ग्रीन जोन में है। यानी इन जिलों में सामान्य बारिश हुई है। इन जिलों में धार, खरगोन, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं।
