MP Weather : इस साल पचमढ़ी से ज्यादा ठंडा ग्वालियर इलाका

भोपाल में रात का तापमान गिरा, इंदौर में ज्यादा ठंड नहीं

1002

Bhopal : मध्यप्रदेश का मौसम बदल रहा है। धीरे-धीरे ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सोमवार को उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई (The Temperature Dropped Sharply After the Snowfall) है। सबसे कम तापमान ग्वालियर-चंबल संभाग और पचमढ़ी में दर्ज किया गया। देखा जाए तो दिसंबर आधा बीत गया, पर इस साल ठंड में अपना असर नहीं दिखाया। मौसम जानकारों के अनुसार, एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) पहुंच रहा है, इससे मौसम के प्रभावित होने क संभावना है।
प्रदेश के कई जिलों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। इस बार ग्वालियर में पचमढ़ी से ज्यादा ठंड पड़ी। रविवार को यहां रात का पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, पचमढ़ी में 7.4 तापमान रहा। प्रदेश के 11 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जबकि इंदौर में पारा 16-17 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के कारण सर्द हवा बढ़ी है।
चार प्रमुख शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर की बात करें तो यहां पर दिन का तापमान 23.8 डिग्री से लेकर 27.6 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट हो रही है। रविवार को यहां पर अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।पिछले एक सप्ताह से बर्फीली हवाओं ने प्रदेश को आगोश में ले रखा है। इस कारण रात के तापमान में खासी गिरावट आई है। कुछ जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है।
भोपाल में शनिवार रात तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। रविवार रात में यह 12.9 डिग्री रहा। दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास चल रहा है। इस कारण लोग ठंड से बचने के जतन कर रहे हैं। रविवार रात में प्रदेश के ग्वालियर के साथ ही नौगांव में भी तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उमरिया में 6.8, खजुराहो में 7.0, रीवा में 7.4, पचमढ़ी में 7.4, टीकमगढ़ में 8.3, सतना में 8.9, सिधी में 9.2, दमोह में 9.5, मंडला में 9.5 और रायसेन में पारा 9.6 डिग्री रहा। इसी तरह गुना में 10.1, नरसिंहपुर में 10.4, छिंदवाड़ा में 10.5, सागर में 10.9, राजगढ़ में 11.4, खरगोन में 12, रतलाम में 12.2, बैतूल में 12.2, धार में 12.5, शाजापुर में 13.5 और होशंगाबाद में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।