MP Weather Update: अभी जारी रहेगी शीतलहर, दिन में पारा 20 डिग्री और रात में 10 डिग्री लुढ़का

442

भोपाल: प्रदेश में कड़ाके की ठंड चल रही है। मौसम विभाग की माने तो शीतलहर अभी जारी रहेगी। मकर संक्रांति के दिन कड़ाके की ठंड और बढ़ जाएगी।
प्रदेश में बारिश ओले गिरने के बाद से ठिठुरन बढ़ गई है। सर्द हवाएं मौसम को और ठंडा बना रही है। कई शहरों में पारा 8 डिग्री से भी कम हो गया है।

भोपाल में कल न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और उज्जैन में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया है।
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 3 दिन तक इसी तरह ठंड पड़ेगी। यह भी बताया गया है कि 20 जनवरी के बाद प्रदेश में एक बार फिर बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में अभी शीतलहर जारी रहेगी, ठंड बढ़ेगी। अभी जो स्थिति है उसके अनुसार दिन में पारा 20 डिग्री और रात में 10 डिग्री के नीचे चला गया है।

गुना, राजगढ़, धार,रतलाम, शाजापुर, उज्जैन में पारा 6 डिग्री के नीचे चला गया है। ग्वालियर और इंदौर में यह 7 डिग्री पर है। राजधानी भोपाल में रात का तापमान 8 डिग्री आ गया है।

भोपाल की अगर हम बात करें तो यहां पर ठंड लगातार जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मानें तो आने वाले 24 घंटों के दौरान भोपाल में कोल्ड डे या सीवियर कोल्ड डे रहने का अंदेशा है।

हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे भी ज्यादा रह सकती है। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

बताया गया है कि उत्तरी राजस्थान के ऊपर चक्रवाती गतिविधियां, हरियाणा में भी साइक्लोन, दक्षिणी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी कोंकण से लेकर दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और झारखंड तक एक टर्फ लाइन के कारणों से मध्य प्रदेश में ठंड पड़ रही है।