MP Weather Update: कोई चेतावनी नहीं, सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा

तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

1044
MP Weather

भोपाल: मध्य प्रदेश में आगामी दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम केंद्र भोपाल के दैनिक मौसम विवरण के अनुसार मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

प्रदेश में आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से 4 डिग्री तक की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

WhatsApp Image 2022 02 06 at 3.53.01 AM

प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान 5 डिग्री खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया। मलाजखंड और खजुराहो में शीतलहर का प्रभाव दिखाई दिया। खजुराहो में हल्का कोहरा भी रहा।

कुल मिलाकर अब धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलती जा रही है और यह माना जा रहा है कि अब ठंड बिदाई की ओर है।